दुमका : दुमका चेंबर ऑफ काॅमर्स एंड इंडस्ट्रीज के वर्ष 2016-17 के कार्यकारिणी का चुनाव चुनाव पदाधिकारी अजीत दारुका की देखरेख में संपन्न हुआ, जिसमें मो शरीफ को दुबारा अध्यक्ष एवं मनोज कुमार घोष को सचिव चुन लिया गया. वहीं पवन कुमार भालोटिया कोषाध्यक्ष चुने गये. कार्यकारिणी सदस्य में सियाराम घीड़िया,
संजय कुमार भालोटिया, प्रवीण कुमार मेहारिया, अजीत कुमार दारुका, मनोज कुमार अग्रवाल, रंजीत कुमार साह, देवाशीष दासगुप्ता, गौरीशंकर हेतमपुरिया, सुनील कुमार कोठरीवाल, राधेश्याम मोदी, मो मुश्ताक अली, सांवरमल अग्रवाल, मुकेश कुमार अग्रवाल, राजेंद्र प्रसाद साह, विष्णु कुमार झुनझुनवाला, सुरेश कुमार मेहारिया, कन्हाई मुकिम, गोबिंदराम हेतमपुरिया एवं अंजनी शरण शामिल किये गये.
