पेड़ से टकराया ट्रक, गैस कटर की मदद से बाहर निकाला खलासी

हंसडीहा . : हंसडीहा में रविवार की तड़के सुबह एक ट्रक असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गया. जिससे ट्रक का खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसा इतना जोर था कि पेड़ से टकराने के बाद खलासी वाहन के अंदर घंटो फंसा रहा. हादसा हंसडीहा दुमका मुख्य मार्ग पर धावाटांड़ से पास तड़के सुबह […]

हंसडीहा . : हंसडीहा में रविवार की तड़के सुबह एक ट्रक असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गया. जिससे ट्रक का खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसा इतना जोर था कि पेड़ से टकराने के बाद खलासी वाहन के अंदर घंटो फंसा रहा. हादसा हंसडीहा दुमका मुख्य मार्ग पर धावाटांड़ से पास तड़के सुबह की है.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक काफी तेज गति से चल रहा था, इसी बीच धावाटांड़ के पास चालक असंतुलित हो गया और पेड़ से टकरा गया. ट्रक (बीआर 10जी 9202) दुमका की ओर जा रहा था. बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त ट्रक खलासी तूफानी यादव चला रहा था. घटना की सूचना पाकर हंसडीहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक में फंसे तूफानी यादव को गैस कटर की सहायता से बाहर निकाला गया. हादसे में खलासी का पैर टूट गया और चोटें भी आयी हैं, उसे इलाज के लिए सरैयाहाट ले जाया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >