मजदूर की संदिग्ध मौत

चर्चा. छह माह पहले काम की तलाश में दिल्ली गया था युवक रेलवे ट्रैक पर शव देख कर जीआरपी ने दी थाने में सूचना शव लाने के लिए ठेकेदार की तलाश में जुटे मृतक के परिजन गोपीकांदर : गोपीकांदर से दिल्ली मजदूरी करने गये एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी है. मजदूर […]

चर्चा. छह माह पहले काम की तलाश में दिल्ली गया था युवक

रेलवे ट्रैक पर शव देख कर जीआरपी ने दी थाने में सूचना
शव लाने के लिए ठेकेदार की तलाश में जुटे मृतक के परिजन
गोपीकांदर : गोपीकांदर से दिल्ली मजदूरी करने गये एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी है. मजदूर की लाश दो दिन पहले नरसिंहपुर स्टेशन से बरामद की गयी है. आशंका जतायी जा रही है कि मजदूर दिल्ली से अपने घर वापस आने के लिए निकला था और किसी तरह ट्रेन की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई है. हालांकि गोपीकांदर में मजदूर की मौत को लेकर तरह-तरह के कयास लगाये जा रहे हैं.
फिलवक्त मजदूर के शव को गोपीकांदर स्थित आवास लाने की काफी मशक्कत की जा रही है. वहीं परिजन उसके शव को लाने के लिए मजदूर को साथ लेकर गये ठेकेदार को ढूंढ रहे हैं, लेकिन उन्हें इसमें सफलता हाथ नहीं लगी है. रेलवे स्टेशन में पड़ी लाश को देख कर रेल के जीआरपी ने उसके पॉकेट से मिले वोटर आई कार्ड से किया और इसकी जानकारी गोपीकांदर थाना को दी. गोपीकांदर थाना प्रभारी प्रमोद रंजन ने सूचना पाते ही मृतक के परिजनों को घटना के बारे में बताया. परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक एक ठेकेदार के साथ वह मजदूरी करने के लिए छह महीने पहले दिल्ली गया था.
पेड़ की डाली गिरने से अधेड़ की मौत
जामा. जामा में पेड़ की डाली गिरने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गयी है. घटना प्रखंड के मोहलबाना पंचायत अंतर्गत आसनथर गांव की है. गुरूवार को अचानक एक पेड़ की डाली टूटकर गिर गयी, जिससे 55 वर्षीय बाबूधन मुरमू घायल हो गये. घायल अवस्था में उन्हें दुमका सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया,
जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी. इधर मृतक की पत्नी पकू टुडू को प्रभारी सीओ विवेक कुमार सुमन ने पारिवारिक लाभ के तहत 10 हजार रुपये का चेक दिया. मौके पर नाजिर विकास चंद्र दे और हल्का कर्मचारी एमानुवेल मुरमू मौजूद थे.
दुमका व जामा में 25 बाइक जब्त

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >