घर में घुसा ट्रक हताहत नहीं

बासुकिनाथ : जरमुंडी थानांतर्गत बेगनथरा गांव में गुरुवार को अनियंत्रित ट्रक कदरू राणा के घर में घुस गया. जिससे खपरैल व एस्बेस्टस का मकान क्षतिग्रस्त हो गया. वहीं परिवार वाले बाल-बाल बच गये. ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त घर की मरम्मति के लिए ट्रक को रोक दिया तथा रोड जाम कर दिया. सूचना मिलने के बाद एसआइ […]

बासुकिनाथ : जरमुंडी थानांतर्गत बेगनथरा गांव में गुरुवार को अनियंत्रित ट्रक कदरू राणा के घर में घुस गया. जिससे खपरैल व एस्बेस्टस का मकान क्षतिग्रस्त हो गया. वहीं परिवार वाले बाल-बाल बच गये. ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त घर की मरम्मति के लिए ट्रक को रोक दिया तथा रोड जाम कर दिया. सूचना मिलने के बाद एसआइ शत्रुघ्न यादव पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे. लोगों को समझा-बुझा कर रोड जाम हटाया. चालक ने ट्रक मालिक से बातचीत कर क्षतिग्रस्त घर का मुआवजा दिलाने की बात कही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >