कई वृक्ष गिरे, आवागमन बाधित

परेशानी. हंसडीहा, सरैयाहाट व रामगढ़ में आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश हंसडीहा/ सरैयाहाट/रामगढ़ : पिछले तीन दिनों से लगातार आ रहे तेज आंधी-तूफान और बारिश ने जन जीवन अस्त व्यस्त कर दिया है. मंगलवार को हंसडीहा, सरैयाहाट और प्रखंड में तेज आंधी व तूफान के साथ बारिश भी हुई. जिससे कई जगहों पर बड़े-बड़े वृक्ष […]

परेशानी. हंसडीहा, सरैयाहाट व रामगढ़ में आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश

हंसडीहा/ सरैयाहाट/रामगढ़ : पिछले तीन दिनों से लगातार आ रहे तेज आंधी-तूफान और बारिश ने जन जीवन अस्त व्यस्त कर दिया है. मंगलवार को हंसडीहा, सरैयाहाट और प्रखंड में तेज आंधी व तूफान के साथ बारिश भी हुई. जिससे कई जगहों पर बड़े-बड़े वृक्ष सड़कों पर गिर गये जिससे आवागमन बाधित हो गयी है.
हालांकि शाम के वक्त इन तीनों जगहों के अलावा कई जगहों में हल्की आंधी चली और धूल उड़े, साथ ही हल्की बारिश भी हुई. हंसडीहा प्रतिनिधि के मुताबिक तेज आंधी तुूफान से काफी क्षति हुई है. प्रखंड के अधिकांश घरों के एडबेस्टस और टीना आंधी के छप्पर उड़ गये हैं और कई जगहों पर पेड़ गिर गये हैं़ पेड़ के गिरने से अलग अलग जगहों से लगभग आधा दर्जन मोटर साइकिल को काफी क्षति पहुंची है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक तेज हवा के झोंके में लगभग पच्चीस बिजली के पोल टूट चुके हैं.
नवोदय विद्यालय को भी पहुंची क्षति
मंगलवार को दोपहर बाद से हंसडीहा में शुरू हुई आंधी-तूफान में सबसे ज्यादा जवाहर नवोदय विद्यालय कैंपस को क्षति पहुंची है़ विद्यालय भवन में पेड़ के गिर जाने के साथ बिजली के पोल भी टूटकर गिर गये हैं. जिससे भवनों को काफी क्षति पहुची है. इसके अलावे बनियारा गांव में एक विशाल पेड़ घर पर गिर गया है़ थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि इन हादसों में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. लेकिन हंसडीहा के सभी मुख्य मार्ग पर घंटों से आवागमन बाधित है. फिलवक्त थाना पुलिस सभी जगहों पर पहुंच कर स्थानीय लोगों की मदद से पेड़ को सड़क से हटवाने की कवायद शुरू कर दी गयी है.
सरैयाहाट में पेड़ गिरने से कई वाहन क्षतिग्रस्त
सरैयाहाट प्रतिनिधि के मुताबिक मंगलवार को दोपहर बांद आये आंधी तूफान से करीब 8-10 बाइक क्षतिग्रस्त हो गयी है. साथ ही क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. कितने दुकानों की छावनी और घरों के टीन आदि के छत उड़ गये. वहीं सड़कों के किनारे कई वृक्ष गिर गये हैं और
प्रखंड मुख्यालय में एक वृक्ष के गिरने से करीब 8-10 मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गये. बीडीओ का सरकारी वाहन भी इसकी चपेट में आ गया और क्षतिग्रस्त हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >