करंट लगने से युवक की मौत

दुमका : शहर के बाबूपाड़ा स्थित एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई. घटना सोमवार को शाम के करीब पांच बजे की है. मृतक की पहचान बाबूपाड़ा निवासी स्व अरुण दे के पुत्र अमित गोराई (25 वर्ष) के रूप में हुई है. करंट लगने के बाद परिजनों ने उसे आनन-फानन में सदर अस्पताल […]

दुमका : शहर के बाबूपाड़ा स्थित एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई. घटना सोमवार को शाम के करीब पांच बजे की है. मृतक की पहचान बाबूपाड़ा निवासी स्व अरुण दे के पुत्र अमित गोराई (25 वर्ष) के रूप में हुई है. करंट लगने के बाद परिजनों ने उसे आनन-फानन में सदर अस्पताल लाया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. शाम के वक्त वह घर में नहाने के लिए गया. नहाने के लिए जैसे ही उसने कुआं से पानी निकालना चाहा,

तो उसे बिजली के झटके लगे और वह वहीं तड़पने लगा. करीब पांच मिनट तक वह करंट से सटा रहा और यह देखकर उसकी मां उसे बचाने गई. तब अमित ने खुद अपनी मां को उसके पास आने से मना किया. इसके बाद वह थोड़ी ही देर में अचेत अवस्था में जमीन पर गिर पड़ा.

मंत्री लोइस व नप अध्यक्ष पहुंची अस्पताल
घटना की खबर सुनकर समाज कल्याण मंत्री डॉ लोइस मरांडी एवं नगर परिषद् की अध्यक्षा अमिता रक्षित सदर अस्पताल पहुंची और घटना पर दुख जताया तथा शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया. अमित के शव का पोस्टमार्टम देर रात तक नहीं हो पाया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >