सातवें वेतन की विसंगतियों में हो सुधार

झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की हुई बैठक बायोमीट्रिक सिस्टम के प्रयोग से हो रही परेशानी दुमका : झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की बैठक रविवार को जिला कार्यालय में हुई. जिसकी अध्यक्षता प्राण मोहन मुरमू ने की. बैठक में सातवें वेतन को पर चरचा की गई. संयुक्त सचिव राजीव नयन तिवारी ने कहा कि […]

झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की हुई बैठक

बायोमीट्रिक सिस्टम के प्रयोग से हो रही परेशानी
दुमका : झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की बैठक रविवार को जिला कार्यालय में हुई. जिसकी अध्यक्षता प्राण मोहन मुरमू ने की. बैठक में सातवें वेतन को पर चरचा की गई. संयुक्त सचिव राजीव नयन तिवारी ने कहा कि इसमें सुधार की आवश्यकता है. महासंघ सेवानिवृत्ति के लिए 33 वर्ष कार्यवधि व 60 वर्ष की उम्र सीमा को अस्वीकार करता है. बैठक में निर्णय लिया गया कि इन विसंगतियों में अगर अविलंब सुधार नहीं किया जाता है, तो महासंघ आंदोलन को बाध्य होंगे. श्री तिवारी ने मजदूरों व किसानों से अपनी लड़ाई खुद लड़ने की अपील की.
बैठक में क्षेत्रीय कर्मियों को उपस्थिति दर्ज करने के लिए बायोमीट्रिक सिस्टम के प्रयोग में हो रही परेशानी पर भी चरचा की गई. श्री तिवारी ने कहा कि प्रखंडों में बिजली और इंटरनेट आपूर्ति की काफी समस्या है. ऐसे में बायोमीट्रिक मशीन से उपस्थिति दर्ज करने में क्षेत्रीय कर्मियों को काफी परेशानी होती है. क्योंकि उन्हें विभिन्न कामों से दूर दराज के गांवों में जाना पड़ता है. उन्होंने इसके लिए सरकार से आवश्यक पहल करने व कार्य की महत्ता को प्रधानता देने की मांग की है. बैठक में दयानंद श्रीवास्तव, विनोद कुमार, तपन कुमार ठाकुर, राजेंद्र कुमार पांडेय, सुशील मिश्र, सुप्रेम गोप, शत्रुघ्न प्रसाद देव, ओम प्रकाश चौबे, सेराजुल हसन, रेवा रानी, मार्था टुडू, मधुलता देवी, चुड़की सोरेन, जोसफीन मरांडी, प्रेमलता हेंब्रम, जगमनी देवी, जीमंत दास आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >