अंधविश्वास का खौफनाक मंजर : डायन-बिसाही के शक में 80 वर्षीय वृद्धा की पीट-पीटकर हत्या

दुमका के नेवाणी पाथर गांव में अंधविश्वास के चलते एक सनसनीखेज हत्या हुई है. डायन-बिसाही के शक में गोतिया के लोगों ने 80 वर्षीय वृद्धा की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी. इस घटना के बाद से गांव में तनाव और दहशत का माहौल है.

दुमका : तालझारी थाना क्षेत्र अंतर्गत नेवाणी पाथर गांव में अंधविश्वास से जुड़ी एक सनसनीखेज घटना सामने आयी है. डायन-बिसाही के आरोप में गोतिया के ही लोगों ने 80 वर्षीय वृद्ध महिला की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी. घटना के बाद गांव में तनाव और दहशत का माहौल है.

परिवार के सदस्यों की बीमारी को लेकर वृद्धा पर लगाया आरोप

जानकारी के अनुसार, मृतका के गोतिया परिवार के कुछ सदस्य पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे. अंधविश्वास के चलते उन्होंने बीमारी के लिए 80 वर्षीय महिला को जिम्मेदार ठहराते हुए उन पर जादू-टोना और डायन-बिसाही करने का आरोप लगाया. परिजनों के अनुसार, आरोपी बुजुर्ग महिला पर कथित तांत्रिक क्रिया के जरिये बीमारी ठीक करने का दबाव भी बना रहे थे.

विवाद के बाद लाठी-डंडों से किया हमला

शनिवार को इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया. आरोप है कि गोतिया के करीब 7 से 8 लोगों ने लाठी-डंडों से वृद्ध महिला पर हमला कर दिया. मारपीट में वह गंभीर रूप से घायल हो गयीं और मौके पर ही उनकी मौत हो गयी.

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलते ही तालझारी थाना की पुलिस दलबल के साथ गांव पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया. पुलिस के अनुसार, घटना में संलिप्त आरोपियों की पहचान की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anand Jayswal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >