दो को बनाया बंधक, पुलिस को सौंपा

नाबालिग बच्चियों को अगवा करने का लगाया आरोप एक दुमका व दूसरा काठीकुंड का रहने वाला शिकारीपाड़ा : शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के पर्वतपुर गांव में मंगलवार को देर रात ग्रामीणों ने दो लोगों को बंधक बना लिया. ग्रामीणों ने बिना नंबर के नैनो गाड़ी में सवार दो व्यक्तियों को बंधक बनाकर घंटों रखा. इसके बाद […]

नाबालिग बच्चियों को अगवा करने का लगाया आरोप

एक दुमका व दूसरा काठीकुंड का रहने वाला
शिकारीपाड़ा : शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के पर्वतपुर गांव में मंगलवार को देर रात ग्रामीणों ने दो लोगों को बंधक बना लिया. ग्रामीणों ने बिना नंबर के नैनो गाड़ी में सवार दो व्यक्तियों को बंधक बनाकर घंटों रखा. इसके बाद दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया. ग्रामीणों ने नाबालिग बच्चियों को अगवा करने का आरोप लगाते हुए विजयपुर दुमका के राजेन्द्र प्रसाद मरांडी (30) व कालाझार काठीकुंड के धोना किस्कू को बंधक बनाया था.
ग्रामीणों के अनुसार सोनाढाब गांव की बाहामुनी मरांडी व रुबीमुनी सोरेन साइकिल से राजबांध की ओर से सोनाढाब आ रही थी. तभी पर्वतपुर गांव के बहियार में पुलिया के समीप इन लोगों ने बच्चियों को रोक कर पकड़ना चाहा. तभी दोनों बच्चियां वहां से साइकिल छोड़ कर किसी तरह भाग गयी और गांव में आकर घटना की जानकारी दी. नाराज ग्रामीणों ने पर्वतपुर गांव में उक्त दोनों व्यक्तियों को पकड़ कर बंधक बना लिया तथा पुलिस को इसकी सूचना दे दी. तभी पुलिस ने पहुंच कर दोनों को गिरफ्तार कर थाना ले गयी.
‘पर्वतपुर में बंधक बनाये गये दोनों व्यक्तियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. रात होने की वजह से बच्चियां तथा उनके अभिभावक थाना नहीं पहुंचे हैं. जिससे मामला स्पष्ट नहीं हुआ है. आगे पुलिस अनुसंधान कर रही है.’
अजय कुमार केशरी, थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक, शिकारीपाड़ा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >