शहर में निकला कैंडल मार्च, दी श्रद्धांजलि

संवेदना. दिवंगत आत्मा की शांति के लिए जगह-जगह शोक सभाएं आयोजित दुमका : भाजपा नेता और पूर्व जिला परिषद सदस्य भागवत राउत की हत्या की घटना से दुमका की जनता स्तब्ध है. उनकी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए गुरुवार को जहां विभिन्न संघ-संगठनों ने शोक सभाएं आयोजित की, वहीं गायत्री मंदिर से महुआडंगाल-दुधानी से […]

संवेदना. दिवंगत आत्मा की शांति के लिए जगह-जगह शोक सभाएं आयोजित

दुमका : भाजपा नेता और पूर्व जिला परिषद सदस्य भागवत राउत की हत्या की घटना से दुमका की जनता स्तब्ध है. उनकी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए गुरुवार को जहां विभिन्न संघ-संगठनों ने शोक सभाएं आयोजित की, वहीं गायत्री मंदिर से महुआडंगाल-दुधानी से सैकड़ों युवाओं व आम लोगों ने कैंडल मार्च निकाला. दुधानी से वीर कुंवर सिंह चौक पर यह कैंडल मार्च समाप्त हुआ. इधर हिंद क्लब के सदस्यों ने भी कैंडल मार्च निकाल कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.
मार्च में शामिल सदस्यों ने टीन बाजार पहुंच कर और शोकसभा की. शोकसभा में सभी ने दो मिनट मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गयी. साथ ही प्रशासन से सभी दोषियों को गिरफ्तार कर शीघ्र सजा दिलाने और शहर में अमन-चैन कायम करने की मांग की. कैंडल मार्च में संरक्षक रमेश राउत, जय प्रकाश राम, रामाशंकर साह, महेश राम चंद्रवंशी, मनोज कुमार, लाल कुमार दुबे, पवन राणा, संतोष सिंह, अनिल मनोज रक्षित, सुदामा सिंह, करण चंद्रवंशी, सोनू कुमार, आदित्य कुमार, परवेज आलम, बिट्टू शर्मा, अभिजीत, विपुल, शाहरूख खान, मानू आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >