बराती में आये युवक को मारपीट कर किया घायल

जामा : जामा में बारात आये एक युवक के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की और उसे घायल कर दिया. घटना थाना क्षेत्र के सिमरा पंचायत अंतर्गत हल्दीपटी गांव की है. मारपीट में घायल युवक की पहचान जरमुंडी थाना क्षेत्र के सिंहनी गांव निवासी रोहित कुमार राउत के रूप में हुई है. रोहित को इलाज […]

जामा : जामा में बारात आये एक युवक के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की और उसे घायल कर दिया. घटना थाना क्षेत्र के सिमरा पंचायत अंतर्गत हल्दीपटी गांव की है. मारपीट में घायल युवक की पहचान जरमुंडी थाना क्षेत्र के सिंहनी गांव निवासी रोहित कुमार राउत के रूप में हुई है. रोहित को इलाज के लिए देवघर स्थित कुंडा थाना क्षेत्र के मेघा सेवा सदन में भरती कराया गया है.

इस दौरान पुलिस को दिये फर्द बयान में उसने बताया कि 26-27 अप्रैल को वह रात के करीब दो बजे बराती से वापस लौट रहा था. तभी हल्दीपट्टी गांव में हनुमान मंडल के घर के पास राजकुमार दर्वे ने उसकी बाइक पकड़ ली और गिरा दिया. फिर मारपीट भी की, तभी हल्ला सुनकर रोहित का भाई आ गया और उसे इलाज के लिए कुंडाडीह ले आया. उसने पुलिस को बताया कि मारपीट के समय राजकुमार ने उसके जेब से 400 रुपये भी निकाल लिये. मारपीट का कारण डांस के दौरान हुए नोक-झोंक को बताया जा रहा है. जामा थाना में कांड संख्या 36/15 में भादवि की दफा 341, 323, 307, 379 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >