रसायन युक्त पूजा सामग्री की बिक्री पर लगे रोक

सामाजिक कार्यकर्ता ने एसडीओ को आवेदन देकर की मांग मंदिर की खराब एसी भी मरम्मत कराने की मांग बासुकिनाथ : मंदिर गर्भ गृह व काली मंदिर का एसी खराब हो गया है. गरमी के इस मौसम में गर्भ गृह में भीड़ में श्रद्धालुओं को घुटन सी महसूस होती है. मंगलवार को सैकड़ों श्रद्धालुओं ने गर्भगृह […]

सामाजिक कार्यकर्ता ने एसडीओ को आवेदन देकर की मांग

मंदिर की खराब एसी भी मरम्मत कराने की मांग
बासुकिनाथ : मंदिर गर्भ गृह व काली मंदिर का एसी खराब हो गया है. गरमी के इस मौसम में गर्भ गृह में भीड़ में श्रद्धालुओं को घुटन सी महसूस होती है. मंगलवार को सैकड़ों श्रद्धालुओं ने गर्भगृह में पूजन के दौरान हो रही परेशानी से मंदिर कार्यालय में कर्मियों को अवगत कराया. सामाजिक कार्यकर्ता संजय शौर्य ने मंदिर न्यास समिति सचिव सह एसडीओ को आवेदन देकर मंदिर एसी की मरम्मत कराने व मंदिर प्रांगण में रसायनयुक्त अबीर व अन्य पूजन सामग्री की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की है.
उन्होंने दिये आवेदन में उल्लेख किया है कि बाबा फौजदारीनाथ मंदिर परिसर में रसायनयुक्त रंग व अबीर की बिक्री मंदिर प्रांगण में धड़ल्ले से की जाती है. रसायनयुक्त अबीर के प्रयोग से स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है. सामाजिक कार्यकर्त्ता संजय शोर्य ने अनुमंडलाधिकारी को आवेदन देकर मंदिर प्रांगण में इस तरह के पूजन सामग्री की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की है. मंदिर प्रबंधक चंद्रशेखर झा व सहायक सुभाष राव ने बताया कि मंदिर गर्भगृह में लगे एसी की मरम्मत कराया जा रहा है. ठीक होते ही इसे चालू करा दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >