जामा में अवैध शराब के साथ तीन पकड़ाये

दुमका : दुमका जिले के जामा थाना क्षेत्र के गादीदेवली एवं नोनीहथवारी गांव में वहां की स्थानीय पुलिस के साथ उत्पाद विभाग द्वारा की गयी संयुक्त छापेमारी में अवैध ढंग से शराब का कारोबार करने वाले तीन कारोबारियों को धर दबोचने में सफलता मिली है, जबकि चार कारोबारी फरार हो गये. उत्पाद निरीक्षक संजय कुमार […]

दुमका : दुमका जिले के जामा थाना क्षेत्र के गादीदेवली एवं नोनीहथवारी गांव में वहां की स्थानीय पुलिस के साथ उत्पाद विभाग द्वारा की गयी संयुक्त छापेमारी में अवैध ढंग से शराब का कारोबार करने वाले तीन कारोबारियों को धर दबोचने में सफलता मिली है, जबकि चार कारोबारी फरार हो गये. उत्पाद निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि नोनीहथवारी में अपने घर एवं दुकान से शराब का अवैध कारोबार करने वाले उज्जवल मंडल, लखींद्र कुमार मंडल एवं गणेश मंडल को देशी, विदेशी एवं चुआई शराब के साथ धर दबोचा गया है. वहीं सुरेश मंडल भाग निकलने में कामयाब रहा.

गादी देवली में गुप्त सूचना पर बलराम साह, मोहन साह एवं जयकांत साह को भी इस गोरखधंधे में संलिप्त पाया गया, पर वे फरार होने में सफल रहे थे. श्री कुमार ने बताया कि चालीस लीटर बीयर, 3.6 लीटर विदेशी शराब, 21.6 लीटर मसालेदार शराब एवं 20 लीटर अवैध चुलाई वाली शराब बरामद हुई है. उत्पाद अधिनियम की धारा 47 ए के तहत मामला दर्ज करते हुए आरोपियों को जेल भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >