विद्यासागर : 20 मार्च की सुबह की घटना करमाटांड के लोगों के लिए काला दिन से कम नहीं था. उस दुर्घटना में कई बच्चे घायल हुये थे. वहीं एक बच्चे की मौत हो गयी थी. लेकिन आज तक उनके परिजन को मुआवजा तक नहीं मिला है. आज भी घायल बच्चे अपने घर में हैं. उनका ठीक से इलाज भी नहीं हुआ है. करमाटांड़ प्रखंड के खोड़ासारो गांव में घटना हुई थी. 20 मार्च को शिबूधन हेंब्रम ने गांव के बच्चों को जबरदस्ती गाड़ी धोने के बहाने से गया और उसका गाड़ी से संतुलन बिगड़ गया. जिस कारण पिकप वैन पलट गयी थी.
जिसमें एक पांच वर्षीय बच्ची सीमन हेंब्रम की मौत हो गयी और पांच बच्चे बुरी तरह घायल हो गये. घायल बच्चों में परमेश्वर हेंब्रम, जोगेश्वर हेंब्रम, देवाशीष सोरेन, विकास मरांडी एवं सोमनाथ मरांडी है. आज ये बच्चे बेहतर इलाज के अभाव में है. मृतका के पिता पान हेंब्रम और घायल बच्चों के पिता चुटुलाल हेंब्रम और लोदो हेंब्रम ने कहा की हम लोगों को अब तक किसी प्रकार का कोई लाभ नहीं मिल पाया है. जब घटना हुयी थी तो सभी ने कहा था कि आप लोगों को मुआवजा दिया जायेगा. लेकिन अब तक मुआवजा नहीं मिल पाया है.
