रानीश्वर. मयुराक्षी ग्रामीण कॉलेज रानीश्वर के एनएसएस इकाई 3 की ओर से सात दिवसीय विशेष कैंप का गुरुवार को समापन किया गया. इसमें मुख्य अतिथि बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा उपस्थित थे. रानीश्वर दुर्गा मंदिर प्रांगण में 70 ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच कर दवा दी गयी. सीएचसी व सिदो-कान्हू मेडिकल कॉलेज सादीपुर की टीम के चिकित्सकों ने सेवाएं दीं. कैंप के दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, नैतिक शिक्षा और सामाजिक कार्यों से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किये गये. मेडिकल टीम ने हीमोग्लोबिन, शुगर और ब्लड प्रेशर की जांच की. इसमें प्रभारी प्राचार्य प्रो नव कुमार पाल, कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ रुपम कुमारी समेत स्वयंसेवक व ग्रामीण उपस्थित थे. बीडीओ ने स्वयंसेवकों को प्रमाण-पत्र प्रदान किया.
एनएसएस के कैंप में 70 ग्रामीणों का हुआ मुफ्त इलाज
मयुराक्षी ग्रामीण कॉलेज रानीश्वर के एनएसएस इकाई 3 की ओर से सात दिवसीय विशेष कैंप का गुरुवार को समापन किया गया.
