रानीश्वर : मंगलवार को सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार सिन्हा की ओर से प्रखंड अंतर्गत एसआईआर 2026 के तहत मतदान केंद्र संख्या 222 से 227 तक मतदाताओं के विसंगति संबंधी नोटिसों की सुनवाई की गयी. इन मतदान केंद्रों के कुल 605 मतदाताओं के लिए सुनवाई की तिथि निर्धारित थी. सुनवाई के दौरान 560 मतदाता उपस्थित हुए, जो कुल संख्या का लगभग 92 प्रतिशत है.
बीएलओ एप पर अपलोड हुआ ग्रुप फोटो और उपस्थिति पत्रक
सुनवाई में उपस्थित सभी मतदाताओं का ग्रुप फोटो और उपस्थिति पत्रक बीएलओ एप के माध्यम से अपलोड किया गया. संबंधित बीएलओ की ओर से लगभग 67 प्रतिशत मतदाताओं का बीएलओ रिपोर्ट दस्तावेजों के साथ अपलोड किया गया है. इसका सत्यापन कर अग्रतर कार्रवाई की जायेगी.
अनुपस्थित मतदाताओं को फिर मिलेगा मौका
सुनवाई के दौरान अनुपस्थित रहे मतदाताओं के लिए सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी की ओर से पुनः अगली सुनवाई के लिए समय निर्धारित किया गया है.
