55 हजार श्रद्धालुओं ने किया फौजदारीनाथ को जलार्पण

कांवरियों से पटा रहा शिवगंगा तट, मंदिर परिसर व मेला क्षेत्र

बासुकिनाथ. भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि भादो मेला के प्रथम सोमवारी को बाबा फौजदारीनाथ के दरबार में कांवरियों की भीड़ लगी रही. श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर परिसर में उमड़ पड़ी. उन्होंने बाबा बासुकिनाथ के साथ माता पार्वती और माता काली की भी पूजा-अर्चना की, मंदिर प्रबंधन के अनुसार 55 हजार श्रद्धालुओं ने जलार्पण कर परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की. सुल्तानगंज उतरवाहिनी गंगा से जल उठाकर हजारों श्रद्धालु बासुकिनाथ मंदिर पहुंचे. कतारबद्ध शिवभक्तों को बारी-बारी से गर्भगृह के अंदर प्रवेश कराकर पुलिस व्यवस्था के तहत पूजा-अर्चना करायी. भोलेनाथ की प्रभातकालीन पुरोहित पूजा के बाद कांवरिया श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट को खोल दिया. सुबह चार बजे से श्रद्धालु कतारबद्ध व सुरक्षित व्यवस्था के तहत भगवान नागेश का जलाभिषेक करना प्रारंभ किया. शाम पांच बजे भोलेनाथ की विश्राम पूजा के लिए कांवरियों का जलार्पण और पूजा रोक दी गयी. इस बीच भोलेनाथ नागेश की षोडशोपचार पूजन के बाद क्षणिक विश्राम हेतु बाबा मंदिर के कपाट बंद कर दिये गये. विश्राम पूजन के बाद मंदिर के कपाट पुनः खोले गए और कांवरियों ने फिर से मंदिर में जलार्पण करना शुरू किया, जो रात्रिकालीन श्रृंगार पूजा तक लगातार जारी रहा. भक्तों ने पवित्र शिवगंगा में डुबकी लगाकर बाबा भोलेनाथ की स्पर्श पूजा की. मंदिर परिसर बोल बम बोल बम के नारों से गुंजायमान रहा. भादो मास में ऊमस भरी गरमी में भक्तों ने जलार्पण के बाद मंदिर प्रांगण में आरती की. भादो मेले में सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बम की प्रतिनियुक्ति बनी हुई है. उपायुक्त अभिजीत सिन्हा द्वारा दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है. मंदिर निकास गेट से अधिकारी मंदिर व्यवस्था पर नजर बनाये रख रहे हैं. मंदिर में शीघ्रदर्शनम व्यवस्था के तहत सैकड़ों भक्तों ने सुलभ जलार्पण किया. श्रद्धालु भादो मास में भी सुगमतापूर्वक कतारबद्ध होकर गर्भगृह में जलार्पण करेंगे, इसे लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया है. प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी व सुरवाा बलों ने श्रद्धालुओं को सुगमतापूर्वक जलार्पण व मेला क्षेत्र की गतिविधियों पर नजर बनाये रखा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rakesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >