Dumka News: रबी खेती के लिए नहर से छोड़ा गया 50 क्यूसेक पानी

बी खेती की तैयारी के मद्देनजर मयूराक्षी बायां तट मुख्य नहर से फिलहाल 50 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है.

रानीश्वर. रबी खेती की तैयारी के मद्देनजर मयूराक्षी बायां तट मुख्य नहर से फिलहाल 50 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है. वर्तमान में किसानों के खेतों में धान की पकी हुई फसल खड़ी है. इसी स्थिति को ध्यान में रखते हुए नहर से सीमित मात्रा में पानी छोड़ा गया है. नहर से छोड़े गए पानी का उपयोग विशेष रूप से सरसों की फसल के लिए सिंचाई के उद्देश्य से किया जा रहा है. किसानों के अनुरोध पर यह निर्णय लिया गया है. हालांकि, जिन किसानों के खेतों में धान की फसल अभी पकी हुई है, उन्होंने इस समय नहर में पानी छोड़ने पर आपत्ति जताई है. सूत्रों के अनुसार, धान की कटाई पूरी हो जाने के बाद नहर से पानी की मात्रा बढ़ाई जाएगी ताकि रबी फसल के लिए आवश्यक सिंचाई सुनिश्चित की जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >