ज्येष्ठ सोमवारी को बासुकिनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ प्रतिनिधि, बासुकिनाथ ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष द्वितीया तिथि सोमवार को बाबा फौजदारीनाथ दरबार में भक्तों की भीड़ लगी रही. शिवगंगा घाट में आस्था की डुबकी लगाने के बाद श्रद्धालु मंदिर परिसर पहुंचे. पंडितों के द्वारा षोडशोपचार विधि से पूजा-अर्चना की गयी. करीब 35 हजार भक्तों ने भोलेनाथ का जलाभिषेक किया. पुरुषोतम मास में भक्तों ने मंदिर प्रांगण में कई तरह के विशेष धार्मिक अनुष्ठान कराये. सरकारी पूजा के बाद श्रद्धालुओं के लिए मंदिर गर्भगृह का पट खोल दिया गया. भोलेनाथ को अबीर, भांग, गांजा, गुलाब जल, सुगंधित तेल एवं इत्र, पान, सुपारी, जनेऊ, चंदन, भस्म के अलावा पुष्प, जटा, नाग, पगड़ी आदि अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की गयी. मंदिर पुजारी ने भोलेनाथ का भव्य शृंगार पूजा किया. भक्तों ने पूजा के बाद मंदिर प्रांगण में आरती की. पुलिस अधिकारी के देखरेख में श्रद्धालुओं ने गर्भगृह में जल डालकर अभिषेक किया.
35 हजार भक्तों ने किया फौजदारीनाथ को जलाभिषेक
शिवगंगा घाट में आस्था की डुबकी लगाने के बाद श्रद्धालु मंदिर परिसर पहुंचे. पंडितों के द्वारा षोडशोपचार विधि से पूजा-अर्चना की गयी.
