21 हाइवा समेत 28005 सीएफटी बालू जब्त, केस दर्ज

अवैध बालू उठाव के खिलाफ खनन टास्क फोर्स की टीम ने की कार्रवाई

अवैध खनन, भंडारण व परिवहन पर है पैनी नजर, होगी कानूनी कार्रवाई : डीएमओ दुमका. अवैध खनन भंडारण व परिवहन को लेकर उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने सख्ती दिखाते हुए खनन टास्क फोर्स को यह सुनिश्चित कराने को कहा है कि जिले में किसी भी कीमत पर अवैध कारोबार न हो. इसी क्रम में बीती रात नवपहाड़ मोड़ के पास कृपा लाइन होटल शिकारीपाड़ा के पास खनन टास्क फोर्स का नेतृत्व कर रहे जिला परिवहन पदाधिकारी व अंचलाधिकारी ने छापेमारी कर वाहनों की जांच के क्रम में कुल 21 हाइवा को अवैध बालू ले जाते पकड़ा था. सभी वाहनों को बालू समेत जब्त करते हुए थाना के सुपुर्द कर दिया था. इसकी सूचना जिला खनन पदाधिकारी को दी थी. जिस पर उन्होंने अविलंब कार्रवाई करते हुए वाहनों की जांच की. जांच में अवैध पाये जाने पर वाहन चालक मालिक समेत कार्य में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ थाने में प्राथमिक की दर्ज करवाई व अवैध कारोबारी को अविलंब चिन्हित करते हुए कार्रवाई का निर्देश दिया है. डीएमओ आनंद कुमार ने बताया कि नवपहाड़ साइं कृपा लाइन होटल शिकारीपाड़ा के पास रात 7:45 से 8:30 बजे तक वाहनों की जांच की गयी. इस क्रम में 21 हाइवा को बालू ले जाते पकड़ा गया, जब हाइवा चालकों से वैध चालान व कागजात की मांग की गयी तो चालक द्वारा किसी भी प्रकार का कोई भी कागजात नहीं दिखाया गया, इसके बाद सभी को जब्त किया गया. खान निरीक्षक गौरव कुमार सिंह द्वारा वाहनों की जांच व जेम्स पोर्टल पर जांच की गयी, तो पाया गया कि वाहन पकड़े जाने के बाद इ-चलान निर्गत किया गया था. कुछ वाहनों में इ- चालान समाप्त होने के बाद परिवहन किया जा रहा था. लिहाजा इन सभी कुल 21 हाइवा के मालिक एवं चालक के खिलाफ शिकारीपाड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई एवं अवैध बालू कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों को चिह्नित करते हुए अविलंब कानूनी कार्रवाई को लेकर थाना प्रभारी को निर्देश दिया गया. डीएमओ आनंद कुमार ने कहा है कि जिले में अवैध खनन भंडारण एवं परिवहन पर पूरी तरह से विभाग पैनी नजर बनाए हुए हैं. किसी भी कीमत पर जिले में अवैध कारोबार नहीं होने दिया जाएगा एवं ऐसा करने वाले अवैध कारोबारी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी. जिला परिवहन पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार ने कहा है कि जिले में अवैध खनन, भंडारण, परिवहन के रोकथाम को लेकर वाहनों की नियमित जांच की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rakesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >