पेज-3// सुरेश मुर्मू सहित चार पर आचार संहिता का मामला दर्ज

तलाशी में रुपये बरामदगी का मामलाजामा. आदर्श आचार संहिता मामले में भाजपा प्रत्याशी सहित चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी. मामला मतदान के ठीक एक दिन पहले 19 दिसंबर के शाम जामा-जामताड़ा पथ के कोलहुआ के पास एक बोलेरो (नंबर जेएच 04 ई 9427) की तलाशी में रुपये की बरामदगी से जुड़ा हुआ है. […]

तलाशी में रुपये बरामदगी का मामलाजामा. आदर्श आचार संहिता मामले में भाजपा प्रत्याशी सहित चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी. मामला मतदान के ठीक एक दिन पहले 19 दिसंबर के शाम जामा-जामताड़ा पथ के कोलहुआ के पास एक बोलेरो (नंबर जेएच 04 ई 9427) की तलाशी में रुपये की बरामदगी से जुड़ा हुआ है. उक्त वाहन में बीजेपी का स्टीकर लगा हुआ था. वाहन में बाबूपुर के सुलेमान हांसदा व कोलुहा के रमेश बेसरा सवार थे. बीडीओ विवेक कुमार सुमन एवं उड़नदस्ता टीम ने संदेह के आधार पर गाड़ी की तलाशी ली, तो उसमें 77 हजार 650 रुपये नकद बरामद किया गया. सुलेमान हांसदा ने बताया कि उक्त पैसे भाजपा जिला कोषाध्यक्ष पवन केसरी द्वारा निर्वाचन कार्य में खर्च के लिए दिया गया था. मामले में बीडीओ ने भाजपा प्रत्याशी सुरेश मुर्मू से स्पष्टीकरण पूछा था. लेकिन संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं मिलने पर तथा आचार संहिता अवधि के बाद भी प्रचार वाहन उपयोग को देखते हुए उन पर जामा कांड संख्या 98/14 दर्ज करा दिया गया. बुधवार को दर्ज करायी गयी इस प्राथमिकी में भादवि की धारा 171 (ई),171 (एफ), 188 के तहत बीडीओ विवेक कुमार सुमन ने प्रत्याशी सुरेश मुर्मू के अलावा कोषाध्यक्ष पवन केसरी, सुलेमान हांसदा, राजेश बेसरा पर मतदाताओं को प्रलोभन देकर प्रभावित करने का आरोप लगाया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >