भैरोपुर में होगा 24 प्रहर श्रीश्री 108 हरिनाम संकीर्तन

भैरोपुर में होगा 24 प्रहर श्रीश्री 108 हरिनाम संकीर्तन

प्रतिनिधि, जामा जामा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भैरोपुर गांव में बसंत पंचमी के अवसर पर 24 प्रहर श्रीश्री 108 हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया जायेगा. शांति समिति भैरोपुर की ओर से विगत 30 वर्षों से हरिनाम संकीर्तन का आयोजन लगातार किया जा रहा है. समिति के सदस्यों के अनुसार बसंत पंचमी पूजन, प्रसाद वितरण से कार्यक्रम शुरू होना है. गंधाधिवास अनुष्ठान से 24 प्रहर संकीर्तन कार्यक्रम शुरू होगा. 4 फरवरी को प्रथम पाला गान, 5 फरवरी को पाला गान, 6 को तृतीय पाला गान, 7 फरवरी को कुंज गान व ग्राम भ्रमण एवं महा प्रसाद वितरण किया जायेगा. पाला गान के लिए पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के चंद्रावती पाल, जामताड़ा के फतेहपुर के जोरडीहा के राजू दास के आने का कार्यक्रम निर्धारित है. स्थानीय कीर्तनिया प्रत्येक दिन 3 बजे शाम से ग्राम भ्रमण करेंगे. ग्रामीणों की ओर से दूर दराज से आने वाले भक्तगण के ठहरने की व्यवस्था की गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >