संताल परगना में नक्सली बंद बेअसर,नहीं थमे पहिये

दुमका:भाकपा माओवादी संगठन के स्पेशल एरिया कमेटी सदस्य प्रवीर दा की गिरफ्तारी के विरोध में 24 घंटे के संताल परगना बंद का दुमका जिले में बेअसर रहा. सुदूरवर्ती कुछ क्रशर प्लांट में उत्पादन का काम भले ही ठप रहा, लेकिन खदान से पत्थर और क्रशर से स्टोन चिप्स की ढुलाई सामान्य ही रही. वाहनों का […]

दुमका:भाकपा माओवादी संगठन के स्पेशल एरिया कमेटी सदस्य प्रवीर दा की गिरफ्तारी के विरोध में 24 घंटे के संताल परगना बंद का दुमका जिले में बेअसर रहा. सुदूरवर्ती कुछ क्रशर प्लांट में उत्पादन का काम भले ही ठप रहा, लेकिन खदान से पत्थर और क्रशर से स्टोन चिप्स की ढुलाई सामान्य ही रही.

वाहनों का परिचालन भी आम दिनों की ही तरह दिखा. गोपीकांदर के दुर्गापुर में लगने वाले साप्ताहिक हाट की रौनक भले ही थोड़ी फीकी रही, लेकिन दुकानें लगी, खरीदार भी दूर-दूर गांवों से पहुंचे. लंबी दूरी की बसें भी चलती रही. छोटे वाहनों का परिचालन भी बेखौफ हुआ. काठीकुंड में गोविंदपुर- साहिबगंज सड़क निर्माण का कार्य बिल्कुल ठप रहा. कंपनी के नकटी स्थित जीवीआर कैंप में गाड़ियां खड़ी रही व कैंप में सन्नाटा पसरा रहा. जमनी स्थित क्रशर भी बंद रहा.

एसपी ने किया कैंप
भाकपा माओवादियों के बंद को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अनूप टी मैथ्यू मुफस्सिल थाना में कैंप किये रहे. उन्होंने बताया कि बंद को देखते हुए पुलिस चौकन्ना है. बंद बेअसर है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >