नोनीहाट के खसिया में बस-ट्रक की सीधी टक्कर

दुमका : दुमका-भागलपुर मुख्य मार्ग पर रविवार की देर शाम हंसडीहा थाना क्षेत्र के नोनीहाट के निकट खसिया गांव में एक बस व ट्रक में टक्कर हो गयी. हादसे में आधे दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये. जानकारी के मुताबिक भागलपुर से यात्री से भरी शिवशक्ति बस संख्या जेएच04डी/डी7334 दुमका की ओर आ रही […]

दुमका : दुमका-भागलपुर मुख्य मार्ग पर रविवार की देर शाम हंसडीहा थाना क्षेत्र के नोनीहाट के निकट खसिया गांव में एक बस व ट्रक में टक्कर हो गयी. हादसे में आधे दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये. जानकारी के मुताबिक भागलपुर से यात्री से भरी शिवशक्ति बस संख्या जेएच04डी/डी7334 दुमका की ओर आ रही थी.

इसी दौरान खसिया गांव के समीप दुमका की ओर से जा रहे ट्रक संख्या बीआर53/8/2782 से सीधी टक्कर हो गयी. हादसे में बस में सवार एक महिला यात्री समेत छह-सात लोग घायल हो गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >