घर से निकली नाबालिग लापता, अपहरण के आरोप में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

काठीकुंड में 14 वर्षीय नाबालिग के अपहरण का गंभीर मामला सामने आया है. माता-पिता के निधन के बाद भाई की देखभाल में रह रही बच्ची के अपहरण के बाद परिजनों को धमकी भी दी गई. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

काठीकुंड : थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय नाबालिग के अपहरण और उसके परिजनों को धमकी देने का मामला सामने आया है. घटना के बाद नाबालिग के भाई की शिकायत पर काठीकुंड थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

माता-पिता का हो चुका है निधन

पुलिस को दिए आवेदन के अनुसार, नाबालिग के माता-पिता का निधन हो चुका है और उसका बड़ा भाई ही उसकी देखभाल करता है. बताया गया है कि 7 सितंबर की सुबह करीब छह बजे नाबालिग घर से निकली थी. इसके बाद वह वापस नहीं लौटी. काफी समय तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला.

फोन कर युवक के पास होने की जानकारी दी

इसी दौरान 8 सितंबर की दोपहर करीब तीन बजे काठीकुंड बाजार की एक महिला ने नाबालिग के भाई के मोबाइल पर फोन किया. शिकायत के मुताबिक, फोन पर बताया गया कि नाबालिग एक युवक के पास है और नाबालिग को वहां से ले जाने के लिए कहा गया. आरोप है कि इस दौरान पुलिस या समाज के लोगों को मामले की जानकारी देने पर मारपीट करने की धमकी भी दी गयी.

9 सितंबर को थाने में शिकायत

इसके बाद नाबालिग के भाई ने 9 सितंबर को काठीकुंड थाना पहुंचकर पुलिस को लिखित शिकायत दी. शिकायत के आधार पर पुलिस ने थाना कांड संख्या 31/26, दिनांक 9 सितंबर 2026 दर्ज किया. मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2)/352 और पॉक्सो एक्ट की धारा 8 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

मुख्य आरोपी गिरफ्तार

थाना प्रभारी बलराम कुमार सिंह ने बताया कि मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस नाबालिग के अपहरण से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है. मामले में पड़ताल चल रही है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >