झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 : 18 पर लड़ लें चुनाव, हेमंत कहीं से नहीं जीतेंगे : लोइस मरांडी

दुमका : दुमका से भाजपा प्रत्याशी डॉ लोइस मरांडी ने झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन का दुमका के साथ-साथ बरहेट से चुनाव लड़ने पर चुटकी ली है. कहा कि झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष का मनोबल कितना मजबूत या कितना कमजोर है. उनके निर्णय से जनता अवगत हो चुकी है. उन्होंने अपने फैसले से जनता […]

दुमका : दुमका से भाजपा प्रत्याशी डॉ लोइस मरांडी ने झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन का दुमका के साथ-साथ बरहेट से चुनाव लड़ने पर चुटकी ली है. कहा कि झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष का मनोबल कितना मजबूत या कितना कमजोर है. उनके निर्णय से जनता अवगत हो चुकी है.

उन्होंने अपने फैसले से जनता के सामने अपनी मजबूती को प्रकट कर दिया है. डॉ लोइस ने मीडियाकर्मियों के सवाल का जवाब देते कहा कि हेमंत सोरेन की इस बार भी दुमका से हार होगी. उन्होंने कहा कि हेमंत दो ही क्यों संताल परगना के सभी 18 सीटों से चुनाव लड़ लें, लेकिन जनता उनका साथ नहीं देनेवाली. संताल परगना की जनता का झारखंड मुक्ति मोर्चा से मोहभंग हो चुका है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >