दुमका : बच्चा चोरी के संदेह में अधेड़ पिटाई, गंभीर

दुमका : जामा थाना क्षेत्र के तपसी गांव के भुरकुंडा टोला में बच्चा चोरी के आरोप में गुरुवार रात ग्रामीणों ने अधेड़ की बेरहमी से पिटाई कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. चौकीदार ने जामा थाना को सूचना दी. आनन-फानन में जामा थाना के एएसआइ अशोक चौरसिया दल बल के साथ मौके पर पहुंचे […]

दुमका : जामा थाना क्षेत्र के तपसी गांव के भुरकुंडा टोला में बच्चा चोरी के आरोप में गुरुवार रात ग्रामीणों ने अधेड़ की बेरहमी से पिटाई कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. चौकीदार ने जामा थाना को सूचना दी. आनन-फानन में जामा थाना के एएसआइ अशोक चौरसिया दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल अधेड़ को ग्रामीणों की चंगुल से छुड़ा कर देर रात मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया.
जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद घायल की नाजुक हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया. पुलिस की सहायता से घायल को धनबाद ले जाया गया. फिलहाल घायल का इलाज पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था के बीच चल रहा है. घायल की पहचान अब तक नहीं हो पायी है. चिकित्सक के अनुसार उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. घायल कांवरिया का ड्रेस में है. जानकारी के अनुसार गुरुवार रात जामा थाना क्षेत्र के तपसी गांव में अनजान शख्स को घूमते देख ग्रामीणों ने बच्चा चोर होने के शक में घेर कर मारपीट की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >