रामगढ़ : अंकित मूल्य से अधिक वसूली, राजस्व की चोरी व अन्य अनियमितता की शिकायत के बाद उत्पाद, अंचल एवं स्थानीय थाने के पुलिस अधिकारियों ने गुरुवार की शाम रामगढ़ में चल रही तीन शराब दुकानों में छापेमारी की़ प्रशासन ने अंचल कर्मी को ग्राहक के रूप में शराब दुकान भेजा था़ जहां निर्धारित मूल्य 430 की जगह उससे पांच सौ रुपये लिये गये.
विदेशी शराब के अनुज्ञप्तिधारी मेसर्स चक्रपाणि कमोडीटीज प्रा लि कोलकाता के प्रशांत कुमार सिंह की दुकान तथा देशी शराब के अनुज्ञप्ति धारी मेसर्स आनंद ट्रेडर्स के जामताड़ा निवासी विवेकानंद झा की दुकान एक ही भवन में चलती है़ मूल्य से अधिक वसूले जाने के आरोप में निमा पलामु झारखंड निवासी प्रभय कुमार पाठक को छापामारी दल ने हिरासत में लिया है. वही बाजार के पीछे जिला परिषद की जमीन पर अवैध ढंग से चलाये जा रहे शराब दुकान पर छापामारी कर दुकान के कथित संचालक लोहारडीह रामगढ़ निवासी सलटन कुमार मांझी को भी गिरफ्तार किया गया है़ यहां से 3़860 लीटर विदेशी शराब 1.8 ली मसालेदार देशी शराब 800 मिली देशी शराब तथा 3़250 लीटर बीयर बरामद किया है.
आरेपियों के विरुद्घ उत्पाद अधिनियम की धारा 47ए सहित अन्य सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है़ अंचलाधिकारी ने उपायुक्त से दोनों दुकानों का लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा भी की है. छापामारी दल में ंउत्पाद अवर निरीक्षक काठीकुंड सर्किल पीके दता, रामगढ़ अंचल अधिकारी डॉ शिशिर कुमार सिंह, प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी डॉ केसी झा, रामगढ़ थाना के एसआइ संतोष कुमार गुप्ता, एएसआइ करमा उरांव आदि शामिल थे.
