नोनीहाट : नाग पूजा के मौके पर सुखजोरा गांव में विशाल मेला लगा. सुबह पौ फटने से पहले ही नाग देवता के दर्शन के लिए लोगों का जुटान शुरू हो गया था. सूर्योदय होते ही नाग मंदिर का पट भक्तों के लिए खोल दिया गया और दिन भर करीब दो लाख लोगों ने नाग देवता के दर्शन किये. मेले में भी दिन भर लोगों ने जम कर आनंद लिया.
दिन भर मेले में लोगों का तांता लगा रहा. चाट, पकौड़े व मनोरंजन के लिए लगाये गये झूलों का आनंद बच्चों ने लिया. सुखजोरा से लेकर नोनीहाट तक करीब दो किलोमीटर का पूरा इलाका भक्तों से भरा था. भीड़ ज्यादा होने के कारण दिन भर बासुकिनाथ-नोनीहाट मार्ग पर आवागमन बाधित रहा. हालांकि मेला समिति के लोग आवागमन सुव्यवस्थित करने के लिए दिन भर जुटे रहे.
