दुमका : संताल हूल में फूलो व झानो की अहम भूमिका थी : मंत्री लोइस मरांडी

दुमका : उपराजधानी दुमका में संताल हूल की अमर नायिका फूलो-झानो की प्रतिमा का शनिवार को श्री अमड़ा चौक पर अनावरण किया गया.समाज कल्याण मंत्री डॉ लोइस मरांडी ने प्रतिमा का अनावरण करने के बाद कहा, ‘फूलो व झानो ने संताल हूल में अहम भूमिका निभायी थी.उन्होंने अपने भाइयों सिदो, कान्हू, चांद व भैरव के […]

दुमका : उपराजधानी दुमका में संताल हूल की अमर नायिका फूलो-झानो की प्रतिमा का शनिवार को श्री अमड़ा चौक पर अनावरण किया गया.समाज कल्याण मंत्री डॉ लोइस मरांडी ने प्रतिमा का अनावरण करने के बाद कहा, ‘फूलो व झानो ने संताल हूल में अहम भूमिका निभायी थी.उन्होंने अपने भाइयों सिदो, कान्हू, चांद व भैरव के साथ कंधे से कंधा मिला कर लड़ाई की थी.’ डॉ मरांडी ने कहा कि इतिहास में इनके योगदान को गौण कर दिया गया है. इनके योगदान को कहीं भी उनके भाइयों सिदो, कान्हू, चांद व भैरव से कम नहीं आंका जा सकता. डॉ लोइस ने कहा कि इस प्रतिमा की स्थापना से आनेवाली पीढ़ी फूलो-झानो के संघर्ष से प्रेरित होगी.

उनके इतिहास से अवगत रहेगी. उन्होंने शिबू-हेमंत पर हमला बोलते हुए कहा कि संताल परगना को झामुमो का गढ़ कहा जाता है, लेकिन झारखंड मुक्ति मोर्चा और इसके नेताओं ने झारखंड के नाम पर, केवल आदिवासियों के नाम पर राजनीति की, लेकिन झारखंड की विभूतियों को कोई सम्मान नहीं दिया. उन्होंने शहीदों को सम्मान नहीं दिलाया. डॉ मरांडी ने कहा कि आदिवासियों का उपयोग केवल भीड़ जुटाने और भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने का काम किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >