दुमका : संताल परगना में 16 व 17 नक्सल बंद, अलर्ट

दुमका : भाकपा माओवादी संगठन के पूर्वी बिहार-पूर्वात्तर झारखंड स्पेशल एरिया कमिटि द्वारा घोषित दो दिवसीय नक्सली बंदी के बाबत संताल परगना में पुलिस प्रशासन बेहद चौकस है. 16 व 17 अक्तूबर के इस नक्सली बंदी के दौरान ही दुर्गापूजा जैसा पर्व भी है. प्रशासन हरेक दृष्टिकोण से पैनी नजर बनाये हुए हैं. साथ ही […]

दुमका : भाकपा माओवादी संगठन के पूर्वी बिहार-पूर्वात्तर झारखंड स्पेशल एरिया कमिटि द्वारा घोषित दो दिवसीय नक्सली बंदी के बाबत संताल परगना में पुलिस प्रशासन बेहद चौकस है. 16 व 17 अक्तूबर के इस नक्सली बंदी के दौरान ही दुर्गापूजा जैसा पर्व भी है. प्रशासन हरेक दृष्टिकोण से पैनी नजर बनाये हुए हैं. साथ ही इस एलान के बाद से इलाके में लगातार गश्त की जा रही है.

कई इलाकों में छापेमारी भी हो रही है. उल्लेखनीय है कि स्पेशल एरिया कमिटि के ही सदस्य रह चुके प्रवीर दा और एक अन्य नक्सली सनातन बास्की के खिलाफ 26 सितंबर को दुमका के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश चतुर्थ मो तौफिकुल हसन ने फांसी की सजा सुनायी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >