दुमका : कदाचार की मांग, शिक्षकों को बनाया बंधक

दुमका : इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों ने सोमवार की देर शाम आठ बजे से अहले सुबह तीन बजे तक अपने शिक्षकों को एडमीनिस्ट्रेटिव ब्लॉक में बंधक बनाये रखा. छात्र मंगलवार से शुरू होनेवाली परीक्षा में कदाचार की इजाजत देने की मांग कर रहे थे. छात्र शिक्षकों को बंधक बना कर इसके लिए उन्हें मजबूर कर […]

दुमका : इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों ने सोमवार की देर शाम आठ बजे से अहले सुबह तीन बजे तक अपने शिक्षकों को एडमीनिस्ट्रेटिव ब्लॉक में बंधक बनाये रखा.
छात्र मंगलवार से शुरू होनेवाली परीक्षा में कदाचार की इजाजत देने की मांग कर रहे थे. छात्र शिक्षकों को बंधक बना कर इसके लिए उन्हें मजबूर कर रहे थे कि वे परीक्षा के बाबत बनाये गये सख्त नियम-कानूनों को नरम करें. कदाचार करने दें. मोबाइल को परीक्षा प्रशाल में ले जाने की इजाजत दें. एक ब्रांच वाले छात्रों को एक जगह बैठने दे, ताकि वे मिलजुल कर परीक्षा लिख सकें.
कॉलेज प्रबंधन नियम-कानून के तहत परीक्षा लेने पर जब अड़ा रहा, तो आधी रात होते-होते छात्रों ने उत्पात मचाना शुरू कर दिया. एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक की बिजली बंद कर दी. गर्ल्स हॉस्टल की भी बिजली बंद कर दी. तब जाकर कॉलेज प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी. दो बजे के बाद पुलिस आयी, तब जाकर बिजली चालू किया गया और छात्र शांत हुए.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >