वन रक्षी ने 12 बोटा लकड़ी लदी जुगाड़ गाड़ी किया जब्त

गोपीकांदर थाना क्षेत्र मुड़ासाल जंगल से वन विभाग की टीम ने की छापेमारी

प्रतिनिधि, गोपीकांदर गोपीकांदर थाना क्षेत्र मुड़ासाल जंगल से वन विभाग की टीम ने सखुआ की लकड़ी से लदी तीन पहिया जुगाड़ गाड़ी को जब्त किया है. जब्त किये गये जुगाड़ गाड़ी व लकड़ी को वन क्षेत्र कार्यालय दुर्गापुर लाया गया है. चालक वन कर्मियों को देखकर घटनास्थल से भागने में सफल रहा. वन रक्षी सनत मरांड़ी ने बताया कि वन विभाग की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि मुड़ासाल जंगल से अवैध लकड़ी का 12 बोटा तस्करों के द्वारा पश्चिम बंगाल ले जाया जा रहा है. इसके बाद वन विभाग की टीम ने ग्रामीण इलाके में सर्च अभियान चलाया. सड़क से कुछ दूरी में छुपा कर रखे अवैध लकड़ी से भरे जुगाड़ गाड़ी को वन विभाग की टीम ने ढूंढ निकाला. जुगाड़ गाड़ी में 12 पीस सखुआ की लकड़ी लदी थी. वन विभाग के टीम ने कार्रवाई करते हुए जुगाड़ गाड़ी को वन क्षेत्र कार्यालय परिसर दुर्गापुर सुरक्षित लाया. वन रक्षी सनत मरांडी ने बताया कि लकड़ी माफिया रात में चकमा देकर जंगल से भागने में कामयाब रहे. पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. मौके पर साकेत कश्यप, सुब्रेन हांसदा, सनत मरांडी, अरुण कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANAND JASWAL

ANAND JASWAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >