दुर्घटना में होमगार्ड जवान की मौत

बासुकिनाथ : जरमुंडी थानान्तर्गत बासुकिनाथ पानी टंकी के समीप भागलपुर बस स्टैंड के सामने सड़क दुर्घटना में श्रावणी मेला में प्रतिनियुक्त होमगार्ड बाबूराम मरांडी की मौत हो गयी. वह रामगढ़ प्रखंड केंदखपरा गांव का रहनेवाला था. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि भागलपुर स्टैंड से तेज गति में आ रही स्कॉर्पिओ ने जवान को कुचल दिया. दुर्घटना […]

बासुकिनाथ : जरमुंडी थानान्तर्गत बासुकिनाथ पानी टंकी के समीप भागलपुर बस स्टैंड के सामने सड़क दुर्घटना में श्रावणी मेला में प्रतिनियुक्त होमगार्ड बाबूराम मरांडी की मौत हो गयी. वह रामगढ़ प्रखंड केंदखपरा गांव का रहनेवाला था. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि भागलपुर स्टैंड से तेज गति में आ रही स्कॉर्पिओ ने जवान को कुचल दिया. दुर्घटना के बाद चालक भागलपुर की ओर भाग गया. जवान के पॉकेट से मिले परिचय-पत्र से उसकी पहचान की गयी. परिचय पत्र पर उसका रैंक सी-9367 व कार्ड नंबर-2683 लिखा हुआ है. सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. शव का पोस्टमार्टम हेतु पुलिस ने दुमका भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >