मसलिया में विधवा की गला दबा कर हत्या

मसलिया : जिले के टोंगरा थाना क्षेत्र के दतियारपुर गांव में एक विधवा की दोपहर बाद गला दबा कर हत्या कर दी गयी. जिस शख्स पर हत्या का आरोप है, उसका उस विधवा से प्रेम-प्रसंग भी चल रहा था. टोंगरा थाना प्रभारी राजीव कुमार रंजन ने बताया कि दतियारपुर गांव के स्व बाबूधन मुर्मू की […]

मसलिया : जिले के टोंगरा थाना क्षेत्र के दतियारपुर गांव में एक विधवा की दोपहर बाद गला दबा कर हत्या कर दी गयी. जिस शख्स पर हत्या का आरोप है, उसका उस विधवा से प्रेम-प्रसंग भी चल रहा था. टोंगरा थाना प्रभारी राजीव कुमार रंजन ने बताया कि दतियारपुर गांव के स्व बाबूधन मुर्मू की पत्नी संजली टुडू को गांव के ही विनय मुर्मू ने अपने प्रेम जाल में फंसा कर दो साल से यौन शोषण करते आ रहा था. बुधवार शाम को महिला अपनी छह वर्षीय बेटी को साथ में लेकर प्रेमी विनय मुर्मू के घर उसके बुलाने पर चली गयी थी. विनय की पत्नी मालती मरांडी एक माह से मायके

मसलिया में विधवा की…
बांसकुली-दईनाला चली गयी थी. ऐसे में विनय मुर्मू ने संजली टुडू को अपने घर में ही बुला लिया था. गुरुवार की दोपहर के करीब एक बजे प्रेमी विनय मुर्मू, उसके भाई जनता मुर्मू व मां लुखी किस्कू ने गला दबा कर उसकी हत्या कर दी. छह वर्षीय बच्ची अनिता को लाठी से मार कर घर से भगा दिया गया. बच्ची रोते-बिलखते हुए उनके घर से निकली तो गांव के लोगों ने पूछताछ की.
बच्ची ने दी ग्रामीणों को घटना की जानकारी
इस दौरान बच्ची ने बताया कि विनय मुर्मू, जनता मुर्मू व लुखी किस्कू ने गला दबा कर उसकी मां संजली टुडू को मार दिया है. सूचना ग्रामीणों ने टोंगरा थाना को दी. थाना प्रभारी राजीव कुमार रंजन घटनास्थल पहुंच कर संजली टुडू के शव को अपने कब्जे में ले लिया. हत्या के आरोप में जनता मुर्मू व उसकी मां लुखी किस्कू को गिरफ्तार कर थाना ले जाया गया है. वहीं मुख्य आरोपित विनय मुर्मू हत्या के बाद घर से फरार हो गया है. शव को शुक्रवार दुमका सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिये भेजा जायेगा.
टोंगरा थाना क्षेत्र के दतियापुर गांव की घटना
आरोपित प्रेमी फरार, मां-भाई गिरफ्तार
छह वर्षीय बच्ची को लाठी से मार घर से भगाया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >