दुमका सेंट्रल जेल की महिला कक्षपाल ने की आत्महत्या

रांची के जगन्नाथपुर की रहनेवाली थी रांची/दुमका : दुमका सेंट्रल जेल की महिला कक्षपाल शालू तिग्गा (25 वर्ष) ने रविवार को आत्महत्या कर ली. 2017 के फरवरी माह में उसने योगदान दिया था. मूल रूप से वह रांची के जगन्नाथपुर इलाके की रहनेवाली थी. घटना की सूचना उसके घरवालों को दे दी गयी है. कैसे […]

रांची के जगन्नाथपुर की रहनेवाली थी

रांची/दुमका : दुमका सेंट्रल जेल की महिला कक्षपाल शालू तिग्गा (25 वर्ष) ने रविवार को आत्महत्या कर ली. 2017 के फरवरी माह में उसने योगदान दिया था. मूल रूप से वह रांची के जगन्नाथपुर इलाके की रहनेवाली थी. घटना की सूचना उसके घरवालों को दे दी गयी है.

कैसे मिली जानकारी

मिली जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह शालू की ड्यूटी थी. जब वह ड्यूटी में नहीं पहुंची, तो कर्मी उसे बुलाने पहुंचे. इस दौरान उसके क्वार्टर का कमरा अंदर से बंद पाया गया. काफी आवाज देने के बाद भी वह बाहर नहीं निकली.

इसके बाद किसी अनहोनी की आशंका से पुलिस को सूचना दी गयी. नगर थाना प्रभारी पुलिस इंस्पेक्टर देवव्रत पोद्दार, महिला थाना प्रभारी पूनम टोप्पो दल बल के साथ पहुंचे और कमरे का ताला तोड़ कर कमरे में प्रवेश किया तो देखा कि शालू दुपट्टे के सहारे फंदे से झूल रही थी.

शालू क्वार्टर में अकेली रहती थी. पुलिस सूत्रों के मुताबिक शालू के कपड़ों पर फिनाइल गिरा हुआ था. ऐसे में पूरी संभावना है कि आत्महत्या से पहले उसने फिनाइल पी होगी. उसके कमरे से धार्मिक पुस्तकें भी मिली है. हालांकि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. फिलहाल महिला थाना प्रभारी पूनम टोप्पो ने बताया कि घटना की सूचना परिजनों को दे दी गयी है. उनके आने का इंतजार किया जा रहा है. शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है. उन्होंने बताया कि साल भर पहले ही शालू कारा सेवा में आयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >