बंगाल का हटा भाजपा ने लगाया झारखंड का लोगो

दो दिन पहले बंद कराया था डैम की रंगाई का काम रानीश्वर : भाजपा कार्यकर्ताओं ने झारखंड के दुमका जिले में गुरुवार को मसानजोर पहुंच कर पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा लगाये गये होर्डिंग में पश्चिम बंगाल सरकार के लोगो की जगह झारखंड सरकार का लोगो चिपका दिया है. भाजपा जिलाध्यक्ष निवास मंडल के नेतृत्व में […]

दो दिन पहले बंद कराया था डैम की रंगाई का काम

रानीश्वर : भाजपा कार्यकर्ताओं ने झारखंड के दुमका जिले में गुरुवार को मसानजोर पहुंच कर पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा लगाये गये होर्डिंग में पश्चिम बंगाल सरकार के लोगो की जगह झारखंड सरकार का लोगो चिपका दिया है. भाजपा जिलाध्यक्ष निवास मंडल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बंगाल सरकार के सिंचाई व जलपथ विभाग ने दुमका-सिउड़ी मुख्य पथ के मसानजोर थाना के पास तथा यूथ हॉस्टल के सामने लगाये गये गेट व उसमें चिपकाये गये होर्डिंग पर आपत्ति जतायी थी.
झारखंड की सीमा पर पश्चिम बंगाल सरकार के लोगो देख भाजपा कार्यकर्ता उग्र थे. उसी के ऊपर गुरुवार को कार्यकर्ताओं ने झारखंड सरकार का लोगो लगा दिया. बंगाल सरकार जहां लिखा हुआ था, उस जगह के झारखंड सरकार लिखा स्टीकर चिपका दिया़ भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसके दो दिन पहले मसानजोर डैम पहुंच कर डैम के रंगाई का कार्य भी बंद करा दिया था. डैम में बंगाल सरकार द्वारा थीम के अनुरूप रंगाई कराये जाने पर आपत्ति जतायी थी. भाजपा कार्यकर्ताओं ने डैम में रंगाई का काम बंद कराने के बाद अब बंगाल सरकार के प्रतीक चिह्न अर्थात लोगो की जगह होर्डिंग में झारखंड सरकार का लागो लगा दिया है.
झारखंड की जमीन में है मसानजोर, नहीं होने देंगे मनमानी : निवास
भाजपा जिलाध्यक्ष निवास मंडल ने बताया कि मसानजोर की जमीन झारखंड राज्य में स्थित है़ यहां बंगाल सरकार की मनमानी नहीं चलेगी़ मौके पर जिला उपाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, दुमका प्रखंड अध्यक्ष नीरज प्रसाद भंडारी, रानीश्वर प्रखंड अध्यक्ष उत्तम पाल, रघुनाथ दत्त, गणपति पाल, तरुण दे, अशोक पाल,भोला यादव, फणीभूशण मंडल, विद्यासागर मंडल, निताई भंडारी, सफीक खान, उत्तम चटर्जी, लक्ष्मीकांत घोष, मानस रूज, सुनीलाल मुर्मू आदि समेत दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >