दुमका के गोपीकांदर में मुठभेड़ इनामी नक्सली समेत दो ढेर

दुमका : दुमका जिले के उग्रवाद प्रभावित इलाके गोपीकांदर के कछुवाकांदर गांव के पास मुठभेड़ में पुलिस ने दो नक्सलियोें को मार गिराया. जानकारी के मुताबिक, इनमें से एक इनामी नक्सली भी बताया जा रहा है. दो नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि एडीजी अभियान आरके मल्लिक ने की है. इन नक्सलियों के पास से […]

दुमका : दुमका जिले के उग्रवाद प्रभावित इलाके गोपीकांदर के कछुवाकांदर गांव के पास मुठभेड़ में पुलिस ने दो नक्सलियोें को मार गिराया. जानकारी के मुताबिक, इनमें से एक इनामी नक्सली भी बताया जा रहा है. दो नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि एडीजी अभियान आरके मल्लिक ने की है. इन नक्सलियों के पास से एक एसएलआर, हैंड ग्रेनेड और ढेर सारी गोलियां बरामद की गयी है. एसएलआर पुलिस से लूटी गयी बतायी जाती है. नक्सलियों के लाशों को पुलिस एसएसबी के नारगंज कैंप ले आयी है. दो नक्सलियों को मार गिराये जाने की सूचना के बाद एसपी किशोर कौशल कछुवाकांदर पहुंच चुके हैं. रात नौ बजे तक मुठभेड़ जारी थी.

एसएसबी व पुलिस टीम ने नक्सलियों को घेर लिया था : मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार की देर शाम एसएसबी और पुलिस की टीम ने कछुवाकांदर में कैंप कर रहे नक्सलियों को घेर लिया था. एसएसबी और पुलिस की टीम गुप्त सूचना पर कार्रवाई के लिए लगातार नजर बनाये हुए थी और कैंप कर रही थी. सटीक सूचना मिलते ही जवानों ने नक्सलियों को घेर लिया. पुलिस की आहट मिलते ही दोनों ओर से फायरिंग शुरू हो गयी. मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गये. मुठभेड़ का नेतृत्व एसएसबी के असिस्टेंट कमांडेंट नरपत सिंह कर रहे थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >