सरैयाहाट ऑटो व बाइक की टक्कर में सात घायल

सरैयाहाट : एनएच 133 स्थित भलुआ मोड़ के समीप ऑटो व बाइक की टक्कर हो जाने से चार महिला सहित सात लोग घायल हो गये. सभी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरैयाहाट में हो रहा है. मिली जानकारी के अनुसार ऑटो सवार सरैयाहाट थाने के पिंडर गांव का रहने वाला है, जो एक शादी समारोह […]

सरैयाहाट : एनएच 133 स्थित भलुआ मोड़ के समीप ऑटो व बाइक की टक्कर हो जाने से चार महिला सहित सात लोग घायल हो गये. सभी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरैयाहाट में हो रहा है. मिली जानकारी के अनुसार ऑटो सवार सरैयाहाट थाने के पिंडर गांव का रहने वाला है, जो एक शादी समारोह से अपने गांव पिंडरा लौट रहा था. तभी भलुआ मोड़ के निकट बाइक सवार सामने आ गया. इससे दुर्घटना हो गयी है. घायलों में शहजहा अंसारी, इलताब अंसारी, रोजनी बीबी, साइन खातून, मुस्कान खातून, सहनाज बीबी व हिना खातून है. बाइक सवार सुनील कुमार भी घायल हो गये. बाइक सवार एनएच 133 सड़क निर्माण कंपनी शिवालिक ग्वार के कर्मी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >