बासुकिनाथ : तालझारी थानान्तर्गत सहारा कोठिया रोड पर शुक्रवार की देर शाम बरमासा गांव के समीप अज्ञात ट्रक के धक्के से साइकिल सवार टीडा हांसदा की मौत हो गयी. मृतक बरमासा पंचायत के शीतलपुर गांव का रहनेवाला बताया था. वह साइकिल चलाते हुए घर जा रहा था. इसी बीच तेज गति में जा रहा अनियंत्रित ट्रक ने साइकिल को कुचल दिया. इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. दुर्घटना के बाद भाग रहे ट्रक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया. चालक भागने में सफल रहा. सूचना मिलने के बाद तालझारी थाना प्रभारी नारायण प्रजापति पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे. घटना की जानकारी प्राप्त की. दुर्घटना के बाद भाग रहे ट्रक कुछ दूरी पर खड़ा कर चालक भाग गया. ट्रक में छड़ लोड है. पुलिस छानबीन कर रही है.
बरमासा में ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत
बासुकिनाथ : तालझारी थानान्तर्गत सहारा कोठिया रोड पर शुक्रवार की देर शाम बरमासा गांव के समीप अज्ञात ट्रक के धक्के से साइकिल सवार टीडा हांसदा की मौत हो गयी. मृतक बरमासा पंचायत के शीतलपुर गांव का रहनेवाला बताया था. वह साइकिल चलाते हुए घर जा रहा था. इसी बीच तेज गति में जा रहा अनियंत्रित […]
