रेलवे क्रॉसिंग के पास फंसा ट्रक, सड़क पर आवागमन ठप

दुमका : जामा थाना क्षेत्र महारो रेलवे क्रॉसिंग पुल के पास बीड़ी लदा ट्रक फंस गया. इससे काफी देर तक यातायात बंद रहा. बाद में क्रेन की मदद से इस ट्रक को निकाला. उसके बाद यातायात सामान्य हो पाया. इतनी देर तक सड़क पर आवागमन बाधित होने की वजह से पुल के दोनों ओर वाहनों […]

दुमका : जामा थाना क्षेत्र महारो रेलवे क्रॉसिंग पुल के पास बीड़ी लदा ट्रक फंस गया. इससे काफी देर तक यातायात बंद रहा. बाद में क्रेन की मदद से इस ट्रक को निकाला. उसके बाद यातायात सामान्य हो पाया. इतनी देर तक सड़क पर आवागमन बाधित होने की वजह से पुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतार लग गयी. बाद में ट्रक को वहां से रवाना करने के बाद सड़क पर लगे लंबे जाम को हटाया गया. धीरे-धीरे वाहनों की आवाजाही सामान्य हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >