दुमका: विधानसभा के कर्मचारी विवेक राउत के आवास पर वन विभाग और पुलिस का छापा

दुमका में महुआडंगाल क्षेत्र में दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पूर्व आप्त सचिव घर वन विभाग और पुलिस की टीम ने छापेमारी की. हालांकि, इस रेड के कारणों का खुलासा अभी तक नहीं हुआ है और जांच जारी है.

Dumka Raid at Pankaj Raut House: दुमका के महुआडंगाल इलाके में शनिवार सुबह वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने विवेक राउत के आवास के घर पर छापेमारी की. विवेक राउत दिशोम गुरु एवं झामुमो संस्थापक शिबू सोरेन के पूर्व पर्सनल सेक्रेटरी थे. कार्रवाई के दौरान इलाके में काफी देर तक गहमागहमी का माहौल बना रहा.

प्रशिक्षु आईएफएस अधिकारी के नेतृत्व में हुई कार्रवाई

जानकारी के अनुसार छापेमारी का नेतृत्व प्रशिक्षु आईएफएस अधिकारी ने किया. संयुक्त टीम में 20 से 25 फॉरेस्ट गार्ड, महिला पुलिसकर्मी, नगर थाना और मुफस्सिल थाना की पुलिस शामिल थी. टीम ने घर को चारों ओर से घेरने के बाद अंदर सघन तलाशी अभियान चलाया. तलाशी कई घंटों तक जारी रही.

घर के अंदर की गई गहन तलाशी

छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने घर के विभिन्न हिस्सों की बारीकी से जांच की. हालांकि कार्रवाई के दौरान क्या-क्या जांच की गई और टीम किस उद्देश्य से पहुंची थी, इस संबंध में किसी अधिकारी ने आधिकारिक जानकारी नहीं दी.

तलाशी के बाद स्थानीय लोगों ने उठाई मांग

सर्च अभियान समाप्त होने के बाद स्थानीय लोगों ने अधिकारियों से लिखित रूप में यह प्रमाणित करने की मांग की कि जांच के दौरान घर से कोई आपत्तिजनक या अवैध सामग्री बरामद नहीं हुई है. इस संबंध में अधिकारियों ने मौके पर कोई सार्वजनिक टिप्पणी नहीं की.

कार्रवाई के कारणों पर विभाग की चुप्पी

वन विभाग और पुलिस की ओर से अब तक छापेमारी के कारणों का खुलासा नहीं किया गया है. यह कार्रवाई किस मामले में की गई और जांच का आधार क्या था, इसे लेकर विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. ऐसे में पूरे मामले को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं.

यह भी पढ़ें: धनबाद के पाथरडीह में बेल्ट से बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल, तीन युवक लापता

यह भी पढ़ें: हजारीबाग में बढ़ा रसेल वाइपर का आतंक, मुफस्सिल थाने के सिरिस्ता से लेकर शिक्षक के घर तक पहुंचा जहरीला सांप


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeet mandal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >