DSPMU के खोरठा विभाग में शिक्षक सम्मान समारोह, विद्यार्थियों ने गुरुजनों से लिया आशीर्वाद

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के खोरठा विभाग में छात्रों ने शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया. इस कार्यक्रम में गुरु-शिष्य परंपरा की गरिमा को दर्शाया गया और शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई.

रांची. डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा खोरठा विभाग में एमए अंतिम वर्ष (सत्र 2024-26) के विद्यार्थियों ने विभागीय हॉल में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया. कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए गुरु-शिष्य परंपरा की गरिमा को प्रस्तुत किया.

समारोह को संबोधित करते हुए विभागाध्यक्ष एवं समन्वयक डॉ विनोद कुमार ने विद्यार्थियों को अनुशासन, लगन और अध्ययनशीलता के महत्व से अवगत कराया. उन्होंने कहा कि विद्यार्थी के जीवन में गुरु की भूमिका महत्वपूर्ण होती है. गुरु केवल शिक्षा प्रदान करने तक सीमित नहीं रहते, बल्कि विद्यार्थियों को सही दिशा दिखाने के साथ उनके व्यक्तित्व और भविष्य के निर्माण में भी योगदान देते हैं.

कार्यक्रम में प्रोफेसर सुशीला कुमारी, डॉ निताय चंद महतो, डॉ सीता कुमारी सहित विभाग के अन्य शिक्षक और एमए अंतिम वर्ष के विद्यार्थी उपस्थित रहे. इनमें अंकित कुमार, धनीलाल, मोतीलाल और अंजू कुमारी समेत अन्य छात्र-छात्राएं शामिल थे. विद्यार्थियों ने इस अवसर पर गुरु वंदना प्रस्तुत की और शिक्षकों से आशीर्वाद लिया.

समारोह के दौरान गुरु-शिष्य के बीच सम्मान, स्नेह और आत्मीयता का भाव देखने को मिला. कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के माहौल में संपन्न हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By वैभव विक्रम

वैभव विक्रम प्रभात खबर डिजिटल में डिजिटल पत्रकार हैं. पिछले पांच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और झारखंड से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों, खेल, शिक्षा, लाइफस्टाइल और धर्म से जुड़े विषयों पर काम कर रहे हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के झारखंड डेस्क के रांची एडिशन के लिए जिलों की खबरें कवर कर रहे हैं.

इससे पहले वर्ष 2023-24 में उन्होंने प्रभात खबर के खेल डेस्क के लिए खबरें लिखीं. वर्ष 2024-26 के दौरान वे न्यूज11 भारत के साथ झारखंड की खबरों पर काम कर चुके हैं. स्थानीय घटनाक्रम और जमीनी मुद्दों को सरल, स्पष्ट और प्रभावी तरीके से डिजिटल पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता का प्रमुख हिस्सा रहा है.

झारखंड के समाचार, खेल, शिक्षा, लाइफस्टाइल और धार्मिक-सामाजिक गतिविधियों में उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता में खबरों को पाठकों के लिए उपयोगी, रोचक और सहज बनाने के साथ इन विषयों पर अपने विचार और विश्लेषण प्रस्तुत करना भी पसंद करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >