कतरास में शक्तिपुंज की चपेट में आकर युवक की मौत

कतरास में शक्तिपुजं की चपेट में आकर एक की मौत

कतरास.

कतरास स्टेशन में शाम 6:00 बजे शक्तिपुंज एक्सप्रेस की चपेट में आने से 40 वर्षीय युवक सूरज भुइयां की मौत हो गयी. सूरज बरोरा का रहने वाला था. बताया जाता है कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. कतरास रेल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है. बुधवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंपा जायेगा. मृतक की पहचान उसके छोटा भाई आकाश भुइयां ने की है. सूरज पहले हाइवा में चालक था. वह अपने पीछे पत्नी व दो पुत्र छोड़ गये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >