शताब्दी एक्सप्रेस पर पत्थर मारकर खिड़की का शीशा तोड़ा, आरपीएफ ने 19 वर्षीय युवक को दबोचा

शताब्दी एक्सप्रेस पर पत्थर मारकर शीशा तोड़ने के आरोपी युवक को आरपीएफ ने गिरफ्तार किया है. आरोपी नशे का आदी है और चोरी की घटनाओं में भी शामिल रहा है.

धनबाद. चंद्रपुरा और दुगदा स्टेशन के बीच शताब्दी एक्सप्रेस पर पत्थर फेंककर खिड़की का शीशा तोड़ने के मामले में आरपीएफ ने एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान बजरंगी डोम (19 वर्ष) के रूप में हुई है. वह धनबाद जिले के पुराना बाजार स्थित शंभू धर्मशाला रिफ्यूजी मार्केट का रहने वाला है.

चंद्रपुरा-दुगदा के बीच ट्रेन पर हुआ पथराव

घटना 10 सितंबर की है. ट्रेन संख्या 12020 शताब्दी एक्सप्रेस चंद्रपुरा से दुगदा की ओर जा रही थी. इसी दौरान किसी ने ट्रेन पर पत्थर फेंक दिया. पत्थर लगने से कोच संख्या सी-1 में बर्थ नंबर नौ के पास खिड़की का शीशा बाहर से टूट गया.

ये भी पढ़ें: BBMKU में आउटसोर्सिंग टेंडर के खिलाफ आजसू छात्र संघ का प्रदर्शन, कुलपति का पुतला फूंका

घटना के बाद ट्रेन में तैनात कैरेज एंड वैगन स्टाफ, ट्रेन सुपरिंटेंडेंट और आरपीएफ ने संयुक्त रिपोर्ट तैयार की. एस्कॉर्ट पार्टी के प्रधान आरक्षी जवाहर लाल चौधरी की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया. जांच की जिम्मेदारी उपनिरीक्षक राधा कुमारी को सौंपी गयी.

दुगदा स्टेशन के पास घूम रहा था संदिग्ध

जांच के दौरान आरपीएफ को सूचना मिली कि ट्रेन पर पत्थर फेंकने वाला संदिग्ध युवक दुगदा स्टेशन के आसपास घूम रहा है. इसके बाद प्रभारी निरीक्षक के निर्देशन में आरपीएफ पोस्ट धनबाद के अधिकारी और जवान दुगदा कैंपिंग स्टाफ के साथ समन्वय कर 11 सितंबर की शाम करीब 4:30 बजे दुगदा स्टेशन पहुंचे.

वहां कैंपिंग स्टाफ ने संदिग्ध युवक को पकड़कर रखा था. पूछताछ में उसकी पहचान बजरंगी डोम के रूप में हुई.

नशे की हालत में ट्रेन पर पत्थर फेंकने की बात कही

आरपीएफ की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कोई काम-धंधा नहीं करता है और नशे का आदी है. उसने खर्च चलाने के लिए ट्रेनों में यात्रियों के पैसे और छोटी-मोटी सामान चोरी करने की बात भी स्वीकार की.

ये भी पढ़ें: बरवाअड्डा में नकली शराब के अड्डे पर पुलिस की दबिश, ब्रांडेड कंपनियों के रैपर व खाली बोतलें जब्त

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 10 सितंबर को वह चंद्रपुरा गया था. शाम के समय नशे की हालत में शताब्दी एक्सप्रेस को गुजरते देखा. इसके बाद पटरी से पत्थर उठाकर ट्रेन की ओर फेंक दिया, जिससे कोच की खिड़की का शीशा टूट गया. आरपीएफ ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manoj rawani

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >