Dhanbad News: युवक ने विषाक्त पदार्थ पीकर दे दी जान

Dhanbad News: रविवार को मृतक के भतीजे अजय कुमार गुप्ता ने एसएनएमएमसीएच में सरायढेला थाना को अपना बयान दर्ज करवाया है. अजय ने पुलिस को बताया कि मेरे चाचा विकास कुमार गुप्ता ने शनिवार की सुबह साढ़े छह बजे विषाक्त पदार्थ पी लिया.

धनसार थाना क्षेत्र के मनईटांड कुम्हारपट्टी में रहने वाले विकास कुमार गुप्ता (33) ने शनिवार को विषाक्त पदार्थ पीकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद रविवार को मृतक के भतीजे अजय कुमार गुप्ता ने एसएनएमएमसीएच में सरायढेला थाना को अपना बयान दर्ज करवाया है. अजय ने पुलिस को बताया कि मेरे चाचा विकास कुमार गुप्ता ने शनिवार की सुबह साढ़े छह बजे विषाक्त पदार्थ पी लिया. इसके बाद बेहोश हो गये. जब घर वालों को जानकारी मिली तो आनन-फानन में एसएनएमएमसीएच लाया गया, यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. अजय ने अपने बयान में कहा कि चाचा विकास अपनी पत्नी से परेशान थे. वहीं इस घटना के बाद पूरे मुहल्ले में मातम छा गया है.

डेढ़ माह पहले हुई है बेटी

आसपास के लोगों ने बताया कि विद्यानंद गुप्ता के पुत्र विकास कुमार गुप्ता की पत्नी ने डेढ़ माह पहले एक बेटी को जन्म दिया है. प्रियंका अपने मायके आसनसोल में रह रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >