Dhanbad News: ओपी में पीड़ित का शिकायत नहीं लेने पर यादव समाज ने किया प्रदर्शन

Dhanbad News: कुमारधुबी ओपी के पूर्व चालक और सिपाही पर मारपीट कर छीनने का आरोप

Dhanbad News: कुमारधुबी ओपी क्षेत्र के मैथन मोड़ निवासी संजीत यादव ने कुमारधुबी ओपी के पूर्व निजी चालक राजन कुमार और एक सिपाही के खिलाफ मारपीट करने, 14 हजार रुपये छीनने तथा जान मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. घटना गुरुवार की रात साढ़े आठ बजे की है. श्री यादव का आरोप है कि घटना की शिकायत लेकर ओपी पहुंचे, तो एसआइ रौशन मिंज ने शिकायत नहीं भी ली. उन्होंने वरीय अधिकारियों से मिल शिकायत करने की बात कही है. इधर, घटना के विरोध में यादव समाज के लोग शुक्रवार को ओपी पहुंचे, लेकिन एसआइ श्री मिंज द्वारा शिकायत नहीं मिलने पर समाज के लोग आक्रोशित होकर ओपी से बाहर निकल गये. ओपी के बाहर प्रदर्शन किया. सूचना पर सर्किल इंस्पेक्टर फागू होरो पहुंचे, तब तक सभी वहां जा चुके थे. इधर, एसआइ रौशन मिंज ने कहा कि राजन कुमार का कुमारधुबी ओपी से कोई लेना देना नहीं है. संजीत यादव की शिकायत नहीं लेने के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कुछ भी स्पष्ट नहीं कहा.

क्या है मामला

संजीत यादव का आरोप है कि गुरुवार रात में गाड़ीखाना से बिचाली का तगादा कर लौट रहे थे, तभी कुमारधुबी ओपी के पास पूर्व निजी चालक राजन कुमार व एक सिपाही ने बाइक रोक दी. पॉकेट से 14 हजार रुपये निकाल लिया. विरोध करने पर मारपीट की. बाइक गिरा दी. राजन ने पहले भी इस तरह की घटना को अंजाम दिया था. शिकायत मिलने के बाद उसे ओपी से हटा दिया गया था. बावजूद वह ओपी के आवास में रहता है.

कार्रवाई नहीं हुई, तो होगा ओपी घेराव : यादव समाज

इधर, यादव समाज के लोगों का कहना है कि पूर्व चालक राजन कुमार व सिपाही के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई, तो कुमारधुबी ओपी का घेराव किया जायेगा. मौके पर घमंडी यादव, लालबाबू यादव, संजय यादव, रामजी यादव, मुन्ना यादव, भीम यादव, विक्की यादव, बिहारी यादव व अन्य मौजूद थे.

क्या कहते इंस्पेक्टर

घटना की सूचना मिलने कुमारधुबी ओपी पहुंचे थे, लेकिन वहां शिकायतकर्ता नहीं मिले. अगर कोई दोषी है, तो निश्चित तौर पर उसके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.

फागू होरो, सर्किल इंस्पेक्टर, चिरकुंडाB

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >