तेतुलमारी. तेतुलमारी कोलियरी कार्यालय में गार्ड के पद पर कार्यरत 59 वर्षीय प्रदीप दुसाध की इलाज के दौरान विवेकानंद अस्पताल दुर्गापुर में गुरुवार की देर रात मौत हो गयी. मौत के बाद परिजनों ने शव को तेतुलमारी कोलियरी कार्यालय लाकर तत्काल नियोजन की मांग की. कोलियरी सूत्रों से पता चला है कि मृतक छुट्टी में रहकर इलाज करवा रहा था, जिसमें तत्काल नियोजन का प्रावधान नहीं है. इसके बाद परिजन शव लेकर अपने पैतृक गांव चले गये. मृतक अस्थायी तौर पर खास सिजुआ वनतुलसी धौडा का निवासी था. कांग्रेस नेता गोपाल सिंह, शहजादा हुसैन ने मृतक के आश्रित को प्रावधान के तहत नियोजन देने की मांग की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
