सीआइसीएसइ जोनल खो-खो चैंपियनशिप में कार्मेल स्कूल बना विजेता

खो-खो टीम विजयी बनी

धनबाद. कार्मेल स्कूल धनबाद में शनिवार को सीआइसीएसइ जोनल खो-खो चैंपियनशिप का आयोजन किया गया. इस चैंपियनशिप में अंडर 17 के फाइनल में सेंट जेवियर्स बोकारो को हरा कर कार्मेल स्कूल धनबाद विजेता बनी. वहीं अंडर 14 में सेंट जेवियर्स बोकारो विजेता रही. सेंट जेवियर्स बोकारो, डी-नोबिली स्कूल भूली को हरा कर चैंपियन बनी है. इस चैंपियनशिप के आयोजन में टेक्निकल ऑफिसर शंभु महतो और स्कूल के खेल शिक्षक शिवानी और प्रेमलता का सक्रिय योगदान रहा. विजेता और रनरअप टीम को कार्मेल स्कूल की प्राचार्या डॉ मारिया कृति ने पुरस्कृत किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >