मुख्यमंत्री के हाथों धनबाद की ममता महतो व आदारी देवी को मिला स्वीकृति पत्र

झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना : धनबाद के 2. 63 लाख से अधिक लाभुकों के बैंक खाते में ट्रांसफर हुई राशि

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को हजारीबाग के नगवां मैदान (सिंदूर) में आयोजित झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के प्रमंडल स्तरीय कार्यक्रम में धनबाद के बाघमारा प्रखंड की ममता महतो व आदारी देवी को अपने हाथों से स्वीकृति पत्र प्रदान किया. उक्त कार्यक्रम में धनबाद, बोकारो, हजारीबाग, गिरिडीह, चतरा, कोडरमा व रामगढ़ की लगभग 14 लाख बहन-बेटियों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से सम्मान राशि हस्तांतरित की गयी. वहीं धनबाद उपायुक्त माधवी मिश्रा के निर्देश पर धनबाद से जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अनीता कुजूर, निदेशक सामाजिक सुरक्षा नियाज अहमद व प्रखंड विकास पदाधिकारी भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए.

3.20 लाख से अधिक लाभुकों का रजिस्ट्रेशन :

निदेशक सामाजिक सुरक्षा ने बताया कि प्रमंडल स्तरीय कार्यक्रम में धनबाद से बड़ी संख्या में लाभुक हजारीबाग के कार्यक्रम में शामिल हुए. मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत धनबाद में 3.20 लाख से अधिक लाभुकों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है, जबकि 2.96 लाख से अधिक लाभुकों को स्वीकृति प्रदान की गई है. इसमें 2. 63 लाख से अधिक लाभुकों के बैंक खाते में राशि ट्रांसफर कर दी गई है. सितंबर महीने के प्रथम सप्ताह में शेष लाभुकों के बैंक खाते में राशि ट्रांसफर कर दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >